फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आबकारी महकमे ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

आबकारी महकमे ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

Sat, 08 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
आबकारी महकमे ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से छह लोगो ंकी मौत पर जिले में शुक्रवार को आबकारी और पुलिस विभाग में एलर्ट घोषित हो गया। घटना की खबर मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के बिक्री एवं बनाएं जाने वाले संभावित अड्डों पर छापेमारी की गई। हालांकि छापेमारी वाले दोनों स्थानों पर महकमें को अवैध शराब संबं धित खास कामयाबी हाथ नहीं लगी। लेकिन महकमे की ओर से छानबीन की गई। विभाग में दर्ज अवैध शराब के दर्जनभर से अधिक अड्डों पर अभी आगे भी छापेमारी चलती रहेगी।

मालूम हो कि जिले सुरियावां, गोपीगंज और औराई थाना क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक अवैध शराब के अड्डे संचालित होते हैं। कहीं पर अवैध शराब बनाया जाता है तो कहीं बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कोइरौना और चौरी थाना क्षेत्र के कुछ गांवों में अवैध शराब का कारोबार होता है। लेकिन पुलिस महकमे की निष्क्रियता या मिलीभगत के चलते इन अड्डो का संचा लन नहीं रुकता। अब तक अवैध शराब के अड्डों पर से ही सस्ते दाम में लेकर पीने से कई मौते भी हो चुकी है।इस के लिए जिले में हड़कंप भी मच चुका है।जिले के आबका री महकमें के पास करीब 13 अवैध शराब के अड्डे चि न्हित है।जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में आबकारी टीम ने औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी और मेदनीपुर में छापेमारी की गई। लेकिन मौके पर कुछ मिला नहीं। अभी और भी संदिग्ध अड्डे हैं वहां पर भी छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed