फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़े प्रेमीयुगल

रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़े प्रेमीयुगल

Sun, 12 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़े प्रेमीयुगल
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सुबह यात्रियों में उस समय अचानक गहमागहमी बढ़ गई जब शक के आधार पर रेलवे पुलिस ने एक प्रेमी युगल से पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रयागराज जिले के बीबीपुर-वरना निवासी प्रेमी युगल शुक्रवार की रात में ही घर से निकले थे। शनिवार सुबह ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचकर कहीं अन्यत्र जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उसी बीच सुरक्षा की दृष्टि से तैनात जवानों ने दोनों का हावभाव देखकर पूछताछ शुरू कर दी। मामला प्रेम-प्रपंच का निकलते ही दोनों को हिरासत में ले लिया गया। प्रेमी युगल से मिली जानकारी पर पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर लिखा-पढ़ी के बाद ही उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed