{"_id":"6a982826ed5a8a548406c5d4","slug":"gfhd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-10006-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, मां की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस से की शिकायत
दनकौर (संवाद)। सिकंदराबाद रोड पर चीती गांव के पास स्थित एक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, बच्चे की मौत के बाद मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके बाद परिवार ने अस्पताल संचालक और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दनकौर पुलिस से शिकायत की है।
गांव चीती निवासी अमन ने बताया कि 18 अगस्त की रात उनकी भाभी अन्नू को प्रसव पीड़ा होने के बाद उन्हें गांव के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराने की बात कही थी। आरोप है कि नॉर्मल डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात बेटे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान बच्चे को अधिक खींचने के कारण उसकी मौत हुई। वहीं, अन्नू की हालत भी गंभीर होने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिवार ने आरोप लगाया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर एसीपी थर्ड से बुधवार को शिकायत की है। परिजनों ने सीएमओ से आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।