फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested, juvenile apprehended in Rohini for demanding

Delhi NCR News: रोहिणी में 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार, किशोर पकड़ा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों ने खुद को नीरज बवानिया गिरोह का सदस्य भी बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के रोहिणी में एक व्यक्ति और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक कंपनी के 26 वर्षीय पूर्व कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सूरज (26) और किशन (18) के साथ 15 वर्षीय एक किशोर को भी पकड़ा है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जयसवाल ने बताया कि घटना 29 अगस्त को सामने आई, जब रोहिणी के सेक्टर-23 निवासी शिकायतकर्ता को एक मोबाइल नंबर से तीन धमकी भरे फोन आए। कॉल करने वाले ने 10 लाख रुपये की मांग की और शिकायतकर्ता तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने खुद को नीरज बवानिया गिरोह का सदस्य भी बताया।

शिकायतकर्ता ने 30 अगस्त को बेगमपुर थाने पहुंचकर रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 30 और 31 अगस्त को भी उसे धमकी भरे फोन आए और आरोपियों ने 10 लाख रुपये की मांग दोहराई। पुलिस ने बेगमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया गया। रंगदारी की रकम लेने के बहाने आरोपियों को रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे दो लोगों को पकड़ लिया गया। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अपराध की साजिश में कथित रूप से शामिल एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, सूरज पहले शिकायतकर्ता की कंपनी में काम करता था और उसे इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। जांच में पता चला कि ऑनलाइन गेमिंग और जुए में करीब पांच लाख रुपये का कर्ज हो जाने के बाद उसने अपनी वित्तीय जरूरतें पूरी करने के लिए कथित तौर पर रंगदारी मांगने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed