फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mourning grips Poobowal following the deaths of two young sons under suspicious circumstances.

Una News: शिमला आसपास<bha>--</bha><bha>--</bha>पूबोवाल में दो जवान बेटों की संदिग्ध हालात में मौत से पसरा मातम

Wed, 02 Sep 2026 08:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Sep 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Mourning grips Poobowal following the deaths of two young sons under suspicious circumstances.
नशे की ओवरडोज की भी आशंका
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल हरोली के गांव पूबोवाल में बुधवार को उस समय मातम छा गया, जब एक ही दिन गांव के दो परिवारों ने अपने जवान बेटों को खो दिया। करीब 30 से 32 वर्ष की उम्र के अमनदीप सिंह और सुखराज की संदिग्ध हालात में हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक शादीशुदा थे और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं।
जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह का शव बुधवार सुबह करीब सात बजे घालूवाल स्थित वर्षाशालिका में मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, सुखराज को बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचेत अवस्था में नागरिक अस्पताल हरोली लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एक ही गांव के दो युवकों की अलग-अलग परिस्थितियों में हुई मौत से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। दोनों मामलों में मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। हालात संदिग्ध होने के चलते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दोनों युवकों की मौत के पीछे नशे की ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। क्षेत्र में नशे की बढ़ती समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed