फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Middle-aged man killed after being hit by a train; loco pilot stopped the train and attempted to save him.

Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, लोको पायलट ने ट्रेन रोककर बचाने का किया प्रयास

Wed, 02 Sep 2026 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man killed after being hit by a train; loco pilot stopped the train and attempted to save him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर बुधवार शाम दौराला के पास एक अधेड़ व्यक्ति अंबाला एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोको पायलट ने ट्रेन रोककर घायल की जान बचाने का प्रयास किया। ट्रेन स्टाफ और यात्रियों की मदद से घायल को ट्रेन में लिटाया गया और सकौती रेलवे स्टेशन पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाने का अनुरोध किया गया। हालांकि, सकौती स्टेशन पहुंचने तक घायल ने दम तोड़ दिया।
सकौती रेलवे स्टेशन मास्टर के अनुसार, बुधवार शाम अंबाला एक्सप्रेस (14521) दौराला के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। घायल की हालत गंभीर देख ट्रेन के स्टाफ और यात्रियों ने उसे ट्रेन में लिटाकर उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया। सकौती स्टेशन पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाने को कहा गया। ट्रेन के सकौती स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस और दौराला पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सकौती स्टेशन पर पहुंचने पर घाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची जीआरपी और चौकी पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी पहचान सलावा निवासी 60 वर्षीय नंदू के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि जीआरपी क्षेत्र का मामला था। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed