{"_id":"59ff59434f1c1b87698b98c4","slug":"51509906755-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कंटेनर से 122 मवेशी बरामद, 17 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच कंटेनर से 122 मवेशी बरामद, 17 तस्कर गिरफ्तार
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज/सुभाषनगर (भदोही)।
हाइवे पर पशु तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की रात ऊंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नवधन पुलिया के पास पांच कंटेनर में ठूंसकर भरे 122 मवेशी बरामद किया। पुलिस ने कंटेनर से 17 तस्करों को भी गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार सभी आरोपी झारखंड और रामपुर के निवासी हैं।
जीटी रोड पर पशु तस्करी रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन भले ही तमाम दावे करे लेकिन अब भी धड़ल्ले से तस्करी की जा रही है। आए दिन पुलिस बड़ी खेप को पकड़ रही है। शुक्रवार की रात औराई पुलिस ने जहां 84 मवेशी बरामद किया था वहीं ऊंज पुलिस ने 122 मवेशी पकड़ा। मुखबीर की सूचना पर एसओ ऊंज सुनील वर्मा मयफोर्स नवधन पुलिया के पास नाकेबंदी की। संदिग्ध पांच कंटेनर रोककर तलाशी ली। इस दौरान सभी कंटेनर में ठूंसकर मवेशी भरे थे। पुलिस ने 122 मवेशी को बरामद किया थी 17 तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से पुलिस ने सात अवैध चाकू और 10 मोबाइल बरामद किया। पुलिस का आरोप है कि तस्करों ने पुलिस पार्टी पर कंटेनर चढ़ाने का भी प्रयास किया। गिरफ्तार तस्करों में नौशाद, साबू, जावेद आलम, तौफीक निवासी मुरादाबाद, बबलू, मो. राजा, भूरा अली, उबैद राजा निवासी रामपुर, खालिद अंसारी, मो. समुद, इरशाद, नसीम कुरैशी, सोनू अंसारी, अब्दुल शाह, दाउद, जसीम खान, सलीम अंसारी निवासी झारखंड शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ पशु क्रूरता, शस्त्र अधिनियम और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया। गिरफ्तारी टीम में एसओ के अलावा उमेश कुमार, पंकज कुमार, ओमप्रकाश, रामकिशोर साहू, आलोक, कमल ओझा आदि रहे।