फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दूसरी शादी के मंसूबे पर फेरा पानी

दूसरी शादी के मंसूबे पर फेरा पानी

Fri, 30 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दूसरी शादी के मंसूबे पर फेरा पानी

विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के मेवड़ापुर पूरेगुलाब निवासी युवती ने धोखे से दूसरी शादी रचाने जा रहे पति के मंसूबे पर पानी फेर दिया। जानकारी मिलते ही पत्नी पुलिस के साथ ससुराल धमक पड़ी तो पति भाग निकला। पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। समाचार दिए जाने तक दोनों पक्षों के बीच थाने में पंचायत चल रही थी।

ज्ञानपुर के पुरानी बाजार निवासी यूनुस के पुत्र दानिश की शादी गोपीगंज थानाक्षेत्र के मेवड़ापुर गांव निवासी मरहूम जलील की पुत्री के साथ हुई थी। दोनों के बीच शादी से पहले प्रेम प्रसंग का भी मामला था। प्रेम विवाह कुछ दिनों तक ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो गया। इस पर पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके आने के बाद युवक दूसरे विवाह के चक्कर में पड़ गया। इसमें उसके परिजनों ने भी साथ दिया। उसकी शादी भदोही कस्बे के जल्लापुर मोहल्ले में तय हो गई। तीन दिसंबर को शादी के लिए वैवाहिक कार्ड भी वितरित होने लगा। इसकी भनक पहली पत्नी के परिजनों को हुई तो वह भड़क गए। मायके वालों के साथ पत्नी ने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस दानिश के घर पहुंच गई। घर पर पुलिस को देख दानिश घबरा गया और फरार हो गया। पुलिस दानिश के पिता को कोतवाली ले आई और दूसरे वधू पक्ष को भी थाने में तलब कर लिया। बताया जाता है कि प्रेम-विवाह के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के बीच का विवाद न्यायालय में भी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed