{"_id":"5be72982bdec22699072cc22","slug":"21541876098-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्यधिक शराब के सेवन से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अत्यधिक शराब के सेवन से अधेड़ की मौत
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के स्टेशन रोड बेलाल मुसाफिर खाना के समीप शनिवार की शाम एक अधेड़ की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि अत्यधिक शराब पीने से अधेड़ की हालत बिगड़ गई। घर वाले उसे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नगर के स्टेशन रोड बेलाल मुसाफिर खाना निवासी बालेश्वर पटेल (48 वर्ष) स्टेशन रोड पर ठेले पर चाट और पकौड़े की दुकान लगाता है। एक पैर से दिव्यांग बालेश्वर नशीले पदार्थों के सेवन का आदी बताया जा रहा है। बताते हैं कि शनिवार को भी उसने अत्यधिक नशीला पदार्थ पी लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। घर वाले उसे राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। मोहल्ले में हो रही चर्चाओं के अनुसार अपनी इसी आदत के चलते बालेश्वर ट्रेन दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसमें उसे अपना एक पैर गंवाना पड़ा था। तब से वह एक पैर से ही जीविकोपार्जन कर रहा था।