फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   खूनी संघर्ष में नौ घायल,तनाव जारी

खूनी संघर्ष में नौ घायल,तनाव जारी

Sun, 31 Mar 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
खूनी संघर्ष में नौ घायल,तनाव जारी

विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के चेरापुर गांव में कटहल के पेड़ को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे दो महिलाओं समेत नौ लोग लहुलहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

चेरापुर गांव में स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास दो दशक से पुनवासी यादव रिहायशी घर बनाकर रहते हैं। घर के पास लगे कटहल के पेड़ की छाया बसंतलाल यादव के खेत में पड़ रही थी। शनिवार को पेड़ को काटने के लिए बसंतलाल अपने दो पुत्रों मंगला और राजेंद्र के साथ पहुंच गए। पुनवासी ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि पेड़ में काफी फल लगे हैं, टूटने के बाद वह स्वयं डाल की छंटाई कर देगा। यह बात पेड़ काटने पहुंचे लोगों को नागवार गुजरी और कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे दोनो पक्षों के कई लोग पहुंच गए और एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे समेत अन्य अस्त्रों का प्रयोग किया गया। जिससे एक पक्ष से पुनवासी यादव (70), राकेश यादव (40), राजन यादव (32), हीरावती देवी (36), उर्मिला देवी (30) और दूसरे पक्ष से बसंतलाल (57), लालमनि (55), राजेंद्र यादव (27), मंगला (29)शामिल हैं। पहले तो घायलों का उपचार बाबूसराय बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कराने के लिए ले जाया गया लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस औराई सीएचसी में भर्ती कराकर मेडिकल मुआयना कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed