फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गोकुलपट्टी में 15 और गोपीपुर में तीन लाभार्थी अपात्र

गोकुलपट्टी में 15 और गोपीपुर में तीन लाभार्थी अपात्र

Tue, 22 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
गोकुलपट्टी में 15 और गोपीपुर में तीन लाभार्थी अपात्र
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में भी व्यापक स्तर पर धांधली सामने आ रही है। आए दिन जांच के बाद एक-एक गांव में अपात्रों को आवास आवंटन का खुलासा हो रहा है। सोमवार को अभोली के गोकुलपट्टी में 15 और ज्ञानपुर के गोपीपुर में तीन अपात्रों को आवास आवंटन का मामला सामने आया। बीडीओ की जांच आख्या के बाद सीडीओ ने रिकवरी का आदेश दिया।

गरीबों को पक्का छत मुहैया कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों पर भ्रष्ट अधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने पलीता लगाना शुरू कर दिया है। वास्तविक पात्र के बजाए अपना वोट बैंक साधने के लिए मनमानी ढंग से आवासों का आवंटन किया गया। गत एक माह के दौरान चल रही जांच में आए दिन धांधली का पोल खुल रहा है। सुरियावां के बहुता चकडाही, डंगहर, अभोली के गड़ौरा, गंगारामपुर के बाद अब गोकुलपट्टी में गड़बड़ी सामने आई। आईजीआरएस पर आई शिकायत के बाद सीडीओ ने बीडीओ को जांच सौंपी थी। गोकुलपट्टी में 19 आवास मिले थे, जिसमें 15 अपात्रों को दे दिया गया। इसी तरह, ज्ञानपुर के गोपीपुर में बीडीओ की जांच में उमाशंकर, रमाशंकर और रीना देवी अपात्र मिलीं। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि गरीबों के लिए चलाई गई योजना में किसी भी स्तर पर धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच कराने के बाद संबंधित ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed