फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मोबाइल शाप की खिड़की तोड़कर पौने दो लाख की चोरी

मोबाइल शाप की खिड़की तोड़कर पौने दो लाख की चोरी

Tue, 19 Feb 2019 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल शाप की खिड़की तोड़कर पौने दो लाख की चोरी
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मिल चौराहा स्थित एक मोबाइल शाप की खिड़की तोड़कर चोर 20 हजार नगद सहित लगभग पौने दो लाख रुपये के मोबाइल और संबंधित उपकरण उठा ले गए। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सुबह मौका मुआयना किया लेकिन कोई सुराग हांथ नहीं लगा।
विज्ञापन

रिंकू गुप्ता का मकान कस्बे के कटरा बाजार मे है। उसने इंदिरा मिल चौराहे पर मोबाइल की दूकान खोल रखी है। रोज की तरह रविवार की शाम वे दूकान बंद कर घर चले गए थे। लेकिन सोमवार को प्रात: उनके फोन की पहली घंटी ने उनके होश उड़ा दिए। फोन करने वाले ने बताया कि दूकान की खिड़की का सरिया तितर बितर है जिससे उसके होश उड़ गए। माजरा समझते देर नहीं लगी और वे घबराए दूकान पहुंचे तो देखा कि कीमती मोबाइलों के खोखे तो हैं लेकिन अंदर मोबाइल सेट नहीं हैं। दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर आकर जांच की।
विज्ञापन

दूकानदार ने बताया कि लगभग 17 महंगे सेट के अलावा भारी मात्रा में स्टोरेज कार्ड, चार्जर भी चोर ले गए हैं। कैशबाक्स में रात के 20 हजार रुपये भी नदारद थे। उसने यह भी बताया कि खिड़की का सरिया जिस प्रकार से टूटा है उससे लगता है कि चोरों ने किसी बच्चे की मदद से चोरी है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed