{"_id":"5c6b00e4bdec224e0121e2af","slug":"171550516452-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक संग शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा - संशोधित खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक संग शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा - संशोधित खबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/सुरियावां। सुरियावां थाने की पुलिस ने रविवार की रात पाली पेट्रोल टंकी के समीप से चोरी की बाइक, तमंचा और पांच किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया। नवंबर 2016 में आरोपी गोपीगंज कोतवाली के लॉकअप से फरार हुआ था लेकिन चार माह में नाटकीय ढंग से न्यायालय के समीप से पुलिस ने पकड़ा था। फिलहाल वह जमानत पर था।
नवंबर 2016 में चोरी के एक मामले में वकील बिंद को गोपीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस की लापरवाही से कोतवाली के लॉकअप से वह भाग गया था। उसके बाद दो पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने चार माह बाद उसे ज्ञानपुर के न्यायालय के समीप से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह बेल पर बाहर था। मुखबिर की सूचना पर थाने के उप निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी ने पाली के समीप पेट्रोल पंप के पास दबिश देकर विजयीपुर निवासी वकील बिंद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच किलो अवैध गांजा, कारतूस समेत एक तमंचा और एक चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एएसपी संजय कुमार ने कहा कि कोतवाली से फरार होने के बाद क्राइम ब्रांच औैर पुलिस के प्रयास से उसको गिरफ्तार कर लिया गया था। अब वह दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया है।