फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   इंजीनियर को झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाया गहनों से भरा बैग

इंजीनियर को झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाया गहनों से भरा बैग

Thu, 30 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर को झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाया गहनों से भरा बैग
लालानगर। बुधवार की दोपहर में गोपीगंज नगर स्थित राजमार्ग-बड़ा चौराहे पर उस समय लोगों में अफरातफरी मच गई, जब राजस्थान में वीआरएस के इंजीनियर रामराज सरोज निवासी अछवर, ज्ञानपुर को उचक्कों ने अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। बदहवासी की हालात में पुलिस चौकी पहुंच कर उन्होंने तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

रामराज सरोज बुधवार को राजस्थान से अछवर स्थित गांव पर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ ट्रेन से प्रयागराज उतर कर बस से गोपीगंज नगर पहुंचे। जहां शिकार की तलाश में बैठे जालसाजों ने माया जाल फेंकना शुरू किया। पहले रामराज सरोज और पत्नी को चाचा-चाची कहते हुए पैर छुआ फिर दोनों को ऑटो पर बैठाने की बात कह कर साथ हो लिए। राजमार्ग के उत्तरी लेन पर ऑटो रिजर्व करने के बहाने उनको ऑटो के पास ही छोड़ कर गहनों से भरे बैग लिए चाची के पास उचक्के यह कहते हुए पहुंच गए कि चाची बैग हमको दे दो और हमारे साथ ऑटो में चलो। बैग को उचक्कों के हवाले कर महिला आगे बढ़ी तो उचक्के वहां से खिसक लिए। काफी देर बीत जाने के बाद जब रामराज पत्नी को सड़क पार कराने पहुंचे तो वह बैग न देखकर अवाक रह गए। मामला समझते देर न लगी और उचक्कों को खोजने लगे, लेकिन वे नहीं मिले। थक-हार कर दंपती ने पुलिस चौकी पहुंच कर आपबीती सुनाई। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मामले को लेकर लोगों में इस बात की चर्चा जोर पकड़े रही कि जब पढ़े-लिखे लोग उचक्कों के संजाल में फंस जा रहे हैं तो अन्य लोगों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed