फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्कूल में छात्र पर चेन से हमला

स्कूल में छात्र पर चेन से हमला

Tue, 12 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में छात्र पर चेन से हमला
गोपीगंज (भदोही)।
विज्ञापन

फूलबाग स्थित सेंट थॉमस स्कूल में पुराने विवाद को लेकर सोमवार को युवकों ने इंटरमीडिएट के एक छात्र पर चेन और रॉड से हमला कर दिया। कपड़े से मुंह बांधकर चार युवक पहुंचे थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में चार युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।

कठौता निवासी अरुण मिश्र का पुत्र हर्ष सेंट थॉमस स्कूल में 12वीं का छात्र है। बताते हैं कि कुछ दिनों पूर्व उसका कुछ लड़कों के साथ किसी बात को लेकर कोचिंग में मारपीट हो गई थी। इसी रंजिश में सोमवार को चार युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल के गेट पर पहुंचे। हर्ष के गेट से बाहर निकलते ही उस पर चेन से हमला कर दिया। इससे वह घबरा गया लेकिन तब तक युवकों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसके बाद जान बचाने के लिए वह विद्यालय परिसर में भागा। वहां स्कूल स्टाफ ने मामला समझते ही मारपीट कर रहे दो युवकों को गेट बंदकर पकड़ लिया और 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। इस बीच दो युवक फरार हो गए। इसके बाद गोपीगंज थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे दलबल के साथ पहुंचे और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घायल छात्र का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में काशी रामपुर निवासी प्रखर दुबे, सिंहपुर निवासी शिवांश पांडेय, प्रथम पांडेय और जद्दूपुर निवासी विराट पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रखर दुबे और शिवांश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed