फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सीमा विवाद के चलते घंटेभर पड़ा रहा शव

सीमा विवाद के चलते घंटेभर पड़ा रहा शव

Fri, 26 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सीमा विवाद के चलते घंटेभर पड़ा रहा शव
लालानगर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के लालानगर टोल प्लाला और नटवा गांव के बीच बृहस्पतिवार को एक पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता हुआ अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। नटवा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक पेड़ पर लाल रंग के एक गमछे के फंदे से लटका हुआ अधेड़ का शव कुछ लोगों ने देखा तो वे चौंक गए। बृहस्पतिवार को सुबह राहगीरों की निगाह उस पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामला औराई और गोपीगंज थाने की सीमा से जुड़ा होने के कारण दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद खड़ा हो गया। घंटेभर की माथापच्ची के बाद शव को गोपीगंज पुलिस के हवाले किया गया। फांसी उसने कब और किन परिस्थितियों में लगाई, इसका खुलासा नहीं हो सका। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर झाड़ी के बीच एक चादर, कुछ कपड़े और पानी का बोतल रखा हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना था हो सकता है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई हो। उधर पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed