{"_id":"5b5b6a554f1c1b572f8b6e06","slug":"121532717653-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाको राखो साइयां, मार सके ...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाको राखो साइयां, मार सके ...
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर/चौरी। जाको राखो साईयां, मार सके न कोय। यह कहावत शुक्रवार को चौरी में चरितार्थ हुई। भकोड़ा गांव के एक सूखे कुएं में चंद घंटे पूर्व की नजवात को किसी महिला ने फेंक दिया। वहां ग्रामीण जुटे पर कोई कुएं में नहीं उतरा। पुलिस ने कुएं में उतरकर बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
ममता को शर्मशार करने वाली इस घटना से सभी हैरान हो गए। खबर मिलते ही चौरी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार हमराहियों संग पहुंचे और सिपाही को लगाकर उसे बाहर निकाला। नवजात शिशु को जिंदा देख पुलिसकर्मियों ने मानवता दिखाते हुए उसे भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद चौरी पुलिस ने उक्त नवजात को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महिला 181 हेल्पलाइन टीम की निगरानी में बच्चे को राजकीय शिशु गृह इलाजाबाद भेजा। समिति ने चौरी पुलिस की ओर से उठाए गए कदम की सराहना की। इस मौके पर दीपक रावत, रमाशंकर यादव, अर्चना सिंह, महेंद्र गुप्ता, उमेश यादव, दीपक, राजकुमार पाल आदि रहे।