फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लापरवाही से मौत पर चिकित्सक पर मुकदमा

लापरवाही से मौत पर चिकित्सक पर मुकदमा

Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही से मौत पर चिकित्सक पर मुकदमा
भदोही।
विज्ञापन

नगर के जमुनीपुर कालोनी सामुदायिक भवन स्थित एक निजी चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही से छह वर्षीय बालक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक बालक के घरवालों ने बुधवार को लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिस पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

नईबाजार के डोमनपुर गांव निवासी विष्णु सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके नाती उमंग सिंह (6 वर्ष) पुत्र शिव भूषण सिंह को पेट में दर्द की शिकायत के बाद बीते 23 अगस्त को जमुनीपुर कालोनी के सामुदायिक भवन के समीप स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। डाक्टर ने कहा कि पैसे जमा कराए और उपचार शुरू कर दिया लेकिन बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ। घरवालों का कहना था कि वे डाक्टर से अन्यत्र रेफर करने को कहते रहे लेकिन डाक्टर यह भरोसा देते रहे कि बच्चा ठीक हो जाएगा। इस बीच 28 अगस्त को चिकित्सक ने सुबह शाम इंजेक्शन लगाने की बात कहकर बच्चे को घर ले जाने को कह दिया लेकिन फिर भी हालत में सुधार नहीं हुआ और बुधवार को लोग पुन: बच्चे को लेकर गए तो उसे भर्ती कर लिया गया। जहां उसी रात्रि को बच्चे की हालत और खराब हो गई, तब जाकर बच्चे को रेफर किया गया। जहां वाराणसी ले जाते बच्चे ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed