फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मोबाइल छीन कर भाग रहे उचक्के धराए

मोबाइल छीन कर भाग रहे उचक्के धराए

Fri, 15 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल छीन कर भाग रहे उचक्के धराए

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के ज्ञानपुर रोड नेशनल इंटर कॉलेज तिराहे के समीप गुरुवार को देर शाम मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइकसवार उचक्कों को लोगों ने पीछा कर धर दबोचा और जमके पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। शहर में इस तरह की पहली घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों का कहना है कि उचक्कों का मन इतना बढ़ गया है कि अब राह चलते मोबाइल से बात करना भी आसान नहीं रहा।

मूंसीलाटपुर निवासी विकास यादव चौराहे के पास अपनी दूकान के पास खड़े होकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इस बीच एक बाइक पर सवार दो उचक्के उधर से तेज रफ्तार गुजरे और उसकी मोबाइल ले उड़े। कुछ लोगों ने देखा कि उचक्के ज्ञानपुर रोड की ओर भाग रहे हैं तो उनका पीछा कर लिया और कुछ दूर पर उन्हें धर दबोचा। इस बीच लोग उनकी धुनाई कर रहे थे तभी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कोतवाली ले आई। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed