फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मारपीट में घायल विवाहिता की मौत

मारपीट में घायल विवाहिता की मौत

Sat, 22 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल विवाहिता की मौत
लालानगर/गोपीगंज। हफ्तेभर पूर्व पड़ोसियों के साथ मारपीट में घायल हुई विवाहिता की बृहस्पतिवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया है। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार शाम को शव को वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़ित गरीब परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

गोपीगंज थानाक्षेत्र के पश्चिम मोहाल पानी टंकी के समीप की रहने वाले रवि मोदनवाल की पत्नी रीता (25) तकरीबन हफ्तेभर पूर्व पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पति का आरोप है कि उस समय मैं घर पर नहीं था और लोगों ने घर में घुसकर मेरी पत्नी को मारापीटा था। बाद में मोहल्ले के लोगों ने इस मामले में सुलह-समझौता करवा दिया और चंदा एकत्र कर इलाहाबाद के स्वरूपरानी हास्पिटल में उसका उपचार शुरू करवा दिया। विवाहिता के पति रवि मोदनवाल के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात अचानक उसकी नाक से खून निकलने लगा और रात आठ बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। इसके बाद सुबह परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जानकारी मिलने के बाद गोपीगंज कोतवाली प्रभारी शेषधर पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पति रवि मोदनवाल की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर न्याय का भरोसा दिलाया है। घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में रोष देखा गया, लेकिन उस समय पुलिस की सूझ-बूझ से मामला सलट गया और लोगों ने चंदा एकत्रित कर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच शाम करीब पांच बजे कुछ लोग शव को लेकर जीटी रोड पर चले गए और रख दिया। इससे जाम लग गया। उनका कहना था कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और गरीब परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए बिना शव नहीं उठेगा। जानकारी मिलने के बाद एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी डॉ. संजय कुमार और गोपीगंज नपा चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता पहुंचे। एडीएम ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया। चेयरमैन ने एक लाख रुपये की तात्कालिक सहायता की घोषणा की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया। एएसपी ने कहा कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि मृतका के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। मेहनत-मजूरी कर परिवार का पालन-पोषण होता है। रीता को तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री पांच साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed