फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of school hanging in land dispute, complaint to CM

जमीन विवाद में लटका स्कूल का निर्माण,सीएम से शिकायत

Thu, 25 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Construction of school hanging in land dispute, complaint to CM
ज्ञानपुर। सदर ब्लाक के बलापुर-रोही गांव में जमीन विवाद के कारण नौ वर्ष से स्कूल का निर्माण नहीं हो सका। इस क्रम में बुधवार को गांव निवासी नीरज कुमार, युवा समाजसेवी हरिकिशन शुक्ला ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर स्कूल निर्माण की मांग की। नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि एक ओर सरकार प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाकर करोड़ों रुपये का आवंटन कर रही है। वहीं दुसरी तरफ शिक्षा और राजस्व विभाग की मनमानी से योजनाएं सफल नहीं हो पा रही हैं। कहा कि विभाग की लिस्ट में अधर में लटके स्कूल में पढ़ाने के लिए कई शिक्षकों की तैनाती देकर प्रतिमाह हजारों रुपये का भुगतान भी किया जा रहा है। जबकि 2008 में प्रस्ताव तैयार कर ग्रामीण बैंक 375540 रुपये आवंटित कर दिया गया जो आज भी बैंक में डंप पड़ा है। स्कूल नहीं बनने से बच्चे गांव से दूर उमरिया प्राथमिक विद्यालय में जाकर शिक्षा लेने पर विवश हैं। मामले की जांच कराकर जमीन का विवाद दूर किया जाए। बीएसए एके सिंह ने बताया कि जमीन विवाद का निबटारा प्रशासन कराए तो निर्माण पूरा होने में देर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed