फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congressmen took out a procession regarding the problems of the district

Bhadohi News: जिले की समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने निकाला जुलूस

Thu, 24 Oct 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out a procession regarding the problems of the district
जिले की समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेजजनों ने जुलूस निकाला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गिरधरपुर पार्टी कार्यालय से मुख्यालय तक जुलूस निकाला। जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने कहा कि जनपद में समस्याओं का अंबार लगा है। जिस ओर सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। अभोली में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व सुविधाओं का अभाव है। जिसका संचालन अब तक नहीं हो सका। सुरियावां सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन धूल फांक रही है। नगर पंचायत नई बाजार के वार्ड नंबर-10 अंबेडकर नगर के सभासद का उपचुनाव बीते 3 माह पहले हुआ था। अब तक शपथ नहीं दिलाया गया। कई मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर दीना नाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, मसूद आलम, सुरेश उपाध्याय, मावूद खान, सुरेश गौतम, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed