फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Composite grant of 4.48 crores, will improve the school

4.48 करोड़ का मिला कंपोजिट ग्रांट, संवरेंगे स्कूल

Mon, 01 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Composite grant of 4.48 crores, will improve the school
ज्ञानपुर। जिले के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों के रख-रखाव के लिए 4.48 करोड़ रुपये का कंपोजिट ग्रांट मिला है। इससे स्कूलों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। छात्र संख्या के आधार पर एसएमसी के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 891 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में दो लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। पूर्व के वर्षों में रंग-रोगन के नाम पर सभी विद्यालयों को सात से 10 हजार रुपये शासन से मिलते थे। इससे स्कूलों की न तो ठीक से रंगाई-पुताई हो पाती थी और न ही दूसरे सामान की खरीदारी। 2019-20 सत्र से सरकार ने स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट आवंटित करना शुरू किया जिससे प्रधानाध्यापक जरूरत के हिसाब से स्कूलों में काम कराने लगे। ग्रांट के वितरण में एक से 30 तक बच्चों की संख्या पर 10 हजार रुपये, 30 से 100 बच्चों पर 25 हजार, 100 से 250 बच्चों पर 50 हजार, 250 से 1000 बच्चों पर 75 हजार और 1000 से अधिक बच्चों वाले स्कूलों को एक लाख रुपये ग्रांट उपलब्ध कराई जाती है।ग्रांट मिलने के बाद शिक्षक रंगरोगन, चहारदीवारी निर्माण, ढोलक, हारमोनियम संग जरूरी सामान की खरीदारी कर स्कूलों का माहौल बदलने में लग गए हैं। जिन विद्यालयों में कुछ माह पूर्व गंदगी दिखती थी, वहां अब सुधार दिख रहा है। जिन विद्यालयों की सूरत सुधरी है उनमें प्राथमिक विद्यालय कुरैया, नगुआं, फत्तूपुर, भिखारीपुर, पल्हैया, पचपटिया, हरिचंदनपुर, सोनहर, भुआजाग सहित करीब 250 से अधिक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed