{"_id":"69bb0f31706aa4897b0b4ec2","slug":"chaitra-navratri-the-mother-will-be-adorned-with-hibiscus-flowers-and-the-goddess-chants-will-be-performed-with-kalash-installation-in-the-home-courtyard-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-140480-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र : गुड़हल के फूलों से मां का होगा शृंगार, घर-आंगन में कलश स्थापना के देवी पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र : गुड़हल के फूलों से मां का होगा शृंगार, घर-आंगन में कलश स्थापना के देवी पाठ
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में नवरात्रि के लिए पूजन सामग्री खरीदते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
भदोही। चैत्र नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। जिले के सभी देवी मंदिरों में बुधवार को दिनभर सफाई चलती रही। मंदिरों का कोना-कोना चमकाया जा रहा था। श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए मंदिरों में बैरिकेडिंग की गई। झांकी दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, घरों में दिनभर सफाई चलती रही। चैत्र नवरात्र के पहले माता का शृंगार गुड़हल के फूलों से किया जाएगा। नवरात्र में जिले के इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ होती है। नई बाजार का शीतला माता मंदिर, गोपीगंज के दुर्गा मंदिर, सीतामढ़ी, ज्ञानपुर के घोपईला माता, काली देवी, भवानीपुर के शीतला धाम, डेरवा देवी मंदिर, मतेथू के दुर्गा मंदिर, मोढ़ के चौरा माता सिंह विभिन्न मंदिरों में नौ दिनों तक श्रद्धालुओं की खूब भीड़ होती है।
डोली पर मां दुर्गा का आगमन, हाथी पर होगी विदाई
भिदिऊरा निवासी ज्योतिषाचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि इस साल आदि शक्ति मां दुर्गा का आगमन डोली पर हो रहा है। वहीं, मां की विदाई हाथी पर होगी। जब देवी हाथी पर विदा होती हैं, तो यह समृद्धि, अच्छी वर्षा, कृषि विकास और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।
सुबह 6.40 बजे के बाद घट स्थापना का मुहूर्त
डूहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य पं. दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि कलश स्थापना प्रातः काल 6.40 बजे के बाद किसी भी समय किया जा सकता है। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है। अष्टमी का व्रत और कन्या पूजन 26 मार्च बृहस्पतिवार को होगा। नवरात्रि की समाप्ति, हवन-पूजन नवमी तिथि दोपहर 2.10 बजे से लगेगी। जो 27 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12.02 बजे तक रहेगी। व्रत का पारण 27 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12.02 बजे के बाद दशमी तिथि में किया जाएगा।
विज्ञापन
फूल-फल के दामों में 20 रुपये की तेजी
नईबाजार। नवरात्र से पहले फूल, फल के दामों में 20 से 25 रुपये की तेजी आई है। नई बाजार उत्तर फटका में मां शीतला मंदिर के पास फूल माला की दुकान लगाने वाली उषा देवी, आंचल, मंजू देवी, मोहित सैनी ने बताया कि नवरात्रि पर फूल-माला के दामों से 10 से 15 रुपये की तेजी आई। गुड़हल के माला की सबसे ज्यादा मांग है।
माला-फूल के दाम
गेंदा का बड़ा माला 60 रुपये
गुड़हल का छोटा माला 25 रुपये
गेंदे का छोटा माला 20 रुपये
नारियल 40 रुपये पीस
छोटी चुनरी 10 रुपये
बड़ी चुनरी 100 से 150 रुपये