फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CBSE: 2517 candidates took the English exam under strict monitoring.

सीबीएसई : कड़ी निगरानी में 2517 अभ्यर्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

Sat, 15 Feb 2025 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 2517 candidates took the English exam under strict monitoring.
कड़ी निगरानी में शनिवार से केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल के अंग्रेजी की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

जिले के छह केंद्रों पर पंजीकृत 2551 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2517 ने परीक्षा दी। 34 अभ्यर्थियों ने किसी कारणवश परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सख्ती देखी गई।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के अभ्यर्थी सुबह 10 बजे के पहले ही सेंटरों पर पहुंच गए थे। केंद्रों के बाहर कड़ी चौकसी रही। वहीं चेकिंग इत्यादि के बाद अभ्यर्थियों को सेंटर के अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई हाईस्कूल में 2551 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अंग्रेजी की परीक्षा देने अभ्यर्थियों के चेहरे पर पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठने का तनाव भी दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इसके बाद भी अभ्यर्थी उत्साहित नजर आए। सुबह 10.30 बजे परीक्षा शुरू हो गई। जिले में वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल, जेडी पब्लिक स्कूल, दयापुंज मॉडल स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय और ओम पब्लिक स्कूल जैसे सेंटरों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी।

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर 12 बच्चों पर एक कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रही। वहीं हर सेंटरों की लगातार मॉनिटिरिंग की जा रही थी।
कोऑर्डिनेटर कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीएसई 10वीं के अंग्रेजी की परीक्षा शांतिपूर्वक हो गई। हाईस्कूल के 2551 अभ्यर्थियों में 2517 ने परीक्षा दी। 34 ने किसी कारण से परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed