फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CBI investigation will reveal the secret of Suresh Thakur murder case

Bhadohi News: सीबीआई जांच से खुलेगा सुरेश ठाकुर हत्याकांड का राज

Wed, 23 Aug 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
CBI investigation will reveal the secret of Suresh Thakur murder case
भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपकर सुरेश ठाकुर हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने चेतावनी दी कि हत्याकांड की जांच कराकर हत्यारों को सजा देने में मनमानी हुई तो संगठन सड़क पर उतरने के लिए विवश होगा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि चौपाई-सोहरामऊ निवासी सुरेश ठाकुर पर दो लोगों ने 27 जुलाई को जानलेवा हमला कर भाग गए थे। घायल स्थिति में सुरेश ठाकुर को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों ने सेहरमऊ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकी। घटना के 12 दिन बाद सुरेश ठाकुर की मौत भी हो गई। मौत के बाद ही पुलिस हमला करने वालों के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति में व्यस्त है। मृतक आश्रित परिवार को 50 लाख मुआवजा मिला, गवाह प्रेमशंकर गौतम की सुरक्षा बढ़ाई जाए और घटना की जांच सीबीआई करे। 15 दिन बाद सार्थक निर्णय आने पर ही संगठन की चेतावनी वापस होगी। इस मौके पर प्रमोद कुमार शर्मा, अजीमुल्ला, बलिराम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मारकंडेय शर्मा, संगमलाल शर्मा, अवधेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed