फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case on Pradhan in case of indecent remarks on officers

अफसरों पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में प्रधान पर केस

Thu, 20 Oct 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Case on Pradhan in case of indecent remarks on officers
भदोही ब्लॉक के टिकैतपुर ग्राम प्रधान ने मंगलवार को विकास कार्यों के सत्यापन के दौरान डीएम, सीडीओ सहित कई अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। उन पर अधिकारियों को गाली देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है। घटना का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। बुधवार को ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चौरी थाने में ग्राम पंचायत अधिकारी रामसूरत यादव की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि मंगलवार को वह हैंडपंप के रिबोर का सत्यापन करने गए। उस दौरान ग्राम प्रधान सत्य नारायण ने जांच करने से रोका। उसके बाद दो से तीन पूर्व जिलाधिकारी, सीडीओ संग अन्य अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी। जांच के दौरान गाली-गलौज भी की गई। पहले तो मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन बुधवार को दोपहर में उक्त घटना का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही अधिकारी भी सकते में आ गए। पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने संग कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। ग्राम प्रधान सत्यनारायण ने पूरे मामले को राजनीतिक बताया। आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान के बेटे से मैटेरियल न लेने के कारण परेशान किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश यादव ने कहा कि प्रधान की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिकारियों से अनुमति लेकर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। प्रभारी थानाध्यक्ष गिरजा शंकर यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed