फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against dismissed teacher for fraud

Bhadohi: फर्जीवाड़े में बर्खास्त शिक्षक पर केस दर्ज, नौ के खिलाफ तहरीर; तीन पर पहले ही दर्ज हो चुकी है FIR

Sun, 22 Sep 2024 12:16 PM IST
bhadohi Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 12:16 PM IST
सार

ज्ञानपुर में शिक्षकों के फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने वाले शिक्षकों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया।पहले इस मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ था अब एक और शिक्षक के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।कार्रवाई से हडकंप है।

विज्ञापन
Case filed against dismissed teacher for fraud
पुलिस आवेदन मिलने पर करेगी मामले में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानपुर शिक्षक के फर्जीवाड़े पर अब प्रशासनिक कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले बर्खास्त 13 शिक्षकों में एक और के खिलाफ शुक्रवार की रात गोपीगंज कोतवाली में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


ज्ञानपुर के बीईओ मनोज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में 10 दिन पहले औराई ब्लॉक के तीन शिक्षकों पर केस दर्ज हुआ था। सुरियावां, डीय और भदोही ब्लॉक के शेष नी शिक्षकों के खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले दिनों जनवरी से जून तक रिपोर्ट आने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 13 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी।। पिछले पांच से छह साल में नियुक्ति से लेकर अन्य गतिविधियां ऑनलाइन होने से प्रमाणपत्र की खामियां उजागर हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल पर सभी अभिलेख ऑनलाइन होने के बाद प्रदेश स्तर पर बड़ी संख्या में शिक्षकों के प्रमाणपत्र संदिग्ध मिले। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालय एवं बोर्ड से अभिलेखों का सत्यापन कराया गया। इसमें जिले में 13 शिक्षक ऐसे मिले जिनके आचार्य, शास्त्री, वीएड, यूपी बोर्ड के प्रमाणपत्र या तो फर्जी थे या दूसरे विद्यार्थी के नाम पर अंकित थे। 

डीएम विशाल सिंह ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कराने की संस्तुति की। ज्ञानपुर के बीईओ मनोज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार रात में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसिदहां के सहायक अध्यापक संजय कुमार सिंह निवासी इमामशाहपुर गुत्तवन जौनपुर के खिलाफ जालसाजी, में केस दर्ज किया।

बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया फर्जी अभिलेख पर नौकरी करने पर 13 शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई है। इसमें चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। नौ के खिलाफ संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से तहरीर दी गई है। उन पर भी जल्द केस दर्ज हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed