फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car hits bike, weaver uncle and nephew from Bihar die

Bhadohi News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, बिहार के रहने वाले बुनकर चाचा-भतीजे की मौत

Tue, 28 Jan 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike, weaver uncle and nephew from Bihar die
औराई। भदोही-औराई रोड के लीलाधरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह कार की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे। 10 साल से दोनों नई बाजार के एक कालीन कंपनी में बुनाई का काम करते थे। हादसे में कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही के नई बाजार स्थित रामजीत मौर्य की कालीन कंपनी में अररिया निवासी मो. तनवीर (30) अपने चाचा मो. अख्तर (40) के साथ बुनाई का काम करता था। करीब एक दशक से दोनों यहीं रहकर बुनाई का काम कर परिवार की आजीविका चलाते थे। रविवार सुबह तनवीर अपने चाचा को बाइक पर बैठाकर औराई की तरफ जा रहा था। बभनौटी के आशापुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तभी एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही बाइक सवार मो. तनवीर और मो. अख्तर की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। रविवार सुबह-सुबह हुए बड़े हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। मो. तनवीर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ नई बाजार के लोहिया नगर में पिछले 10 वर्षों से रहता था। हादसे के बाद मो. तनवीर के बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर, मृतक तनवीर के चचेरे भाई शमशुज्जमा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गये। कार भी नई बाजार की ही बताई गई है। कार निशांत कुमार गुप्ता के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed