फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   burnt out car

धू-धू कर जली कार

Mon, 11 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
burnt out car
गोपीगंज के बघेल छावनी में रिफिलिंग के समय लगी आग से जल रही कार। संवाद - फोटो : BHADOHI
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बघेली छावनी मार्ग पर स्थित एक गैरेज में सोमवार को कार में अवैध तरीके से एलपीजी की रिफिलिंग करते समय अचानक आग लग गई। इससे कार धू-धू कर जल गई। इस घटना से आस-पास के इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कार चालक और गैरेज संचालक दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि कार चालक घरेलू उपयोग में आने वाले एलपीजी का किट कार में लगवाकर चलवाता है। सुबह गैस खत्म होने पर चालक कार को लेकर बघेल छावनी मार्ग स्थित गैरेज के सामने खड़ा कर रिफिलिंग कराने लगा। समय लगने पर चालक को सिगरेट पीने की लत लगी तो माचिस जलाने लगा। जैसे चालक ने माचिस जलाया वैसे कार में आग लग गई। आग लगते ही रिफिलिंग करने वाले और कार चालक शोर मचाकर भाग निकले। छावनी के अगल-बलग बड़ी संख्या में दुकाने लगाकर जीवन-यापन करने वालो में भागदौड़ शुरू हो गई। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। उप निरीक्षक संतोष राय ने कहा कि अवैध तरीके से गैरेज पर रिफिलिंग करने वाले और कार चालक की तलाश की जा रही है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यदि कोई अवैध तरीके से वाहन में एलपीजी भरवा रहा है या कोई भर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गोपीगंज वाली घटना में तलाश की जा रही है।
- एके सिंह, सीओ- सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed