{"_id":"621798454755c06bf5556ef5be4bc195","slug":"bsa-turned-out-of-office-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए दफ्तर के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए दफ्तर के बाहर दिया धरना
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु शिक्षकों के आंदोलन के चलते सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर छावनी बन गया। नियुक्ति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहीं प्रशिक्षु शिक्षिकाओं के लिए दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मी दोपहर बाद तक कार्यालय परिसर में डटे रहे। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी महिला प्रशिक्षुओं ने कार्यालय के बाहर धरना देकर मौलिक नियुक्ति की मांग की। बीएसए के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया।
2011 बैच के प्रशिक्षु शिक्षकों ने मौलिक नियुक्ति का विज्ञापन न जारी होने के विरोध में सोमवार को विद्यालय में कार्य बहिष्कार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू किया। आंदोलन के मद्देनजर कार्यालय परिसर के अंदर पुलिस लगा दी गई थी। बीएसए के सख्त रुख के बाद प्रशिक्षु शिक्षक पहले तो लौट गए, लेकिन कुछ देर बाद महिला प्रशिक्षु शिक्षकों ने कार्यालय परिसर के बाहर गांधीवादी तरीके से धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक धरना जारी रहा। महिला प्रशिक्षुओं के जज्बे को देख बाद में अन्य प्रशिक्षु भी धरने में शामिल हो गए। बीएसए ने मौके पर पहुंचकर प्रशिक्षुओं को समझाया कि प्रदेश के सभी जिलों से पहले उनकी नियुक्ति की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ। मयंका, शिल्पी, डाली, अरविंद, उमाकांत, अनिल, प्रतीक, प्रमोद, आशीष, अनिल, आनंद, शिवम आदि मौजूद रहे।