{"_id":"66ba57f09a3867e91107adb4","slug":"board-exam-54-thousand-students-will-participate-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-115415-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: 54 हजार छात्र-छात्राएं होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: 54 हजार छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। फरवरी-मार्च में संभावित बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की तस्वीर साफ होने लगी है। नौंवीं और 11वीं में पंजीकरण कराने वाले 54 हजार छात्र-छात्राओं का बोर्ड फाॅर्म पोर्टल पर ऑनलाइन हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 20 अगस्त तक तिथि तय की है, हालांकि संख्या करीब-करीब फाइनल हो चुकी है। 2024 के सापेक्ष करीब दो हजार छात्र-छात्राएं घट गए हैं।
जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित समेत कुल 193 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज हैं। हर साल माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से फरवरी-मार्च में बोर्ड परीक्षा कराई जाती है। 2023-24 सत्र की परीक्षा फरवरी 2024 में होने के बाद अप्रैल में रिजल्ट घोषित किया गया।
2024-25 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जुलाई से ही स्कूलों में प्रवेश शुरू हो गया। नौवीं और 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का अगस्त में परीक्षा फाॅर्म जमा कर उनका विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई। भले ही फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है, लेकिन बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो चुकी है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के मुताबिक बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 27340 और इंटरमीडिएट में 26619 छात्र-छात्राओं समेत शामिल होंगे। यह संख्या 2024 की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं से करीब दो हजार कम है। 2024 में करीब 56 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि 54 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। 20 अगस्त तक फाॅर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। संख्या में कुछ बढ़ सकती है।