फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Biometric machine is not working since last one and half year

Bhadohi News: डेढ़ साल से बायोमीट्रिक मशीन खराब, कैसे लगेगी हाजिरी

Fri, 02 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Biometric machine is not working since last one and half year
ज्ञानपुर। स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों को राइट टाइम करने के लिए जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में लगी बायोमीट्रिक मशीन खराब है।
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद भी उसे दुरूस्त नहीं किया गया। अब डीएम शैलेश सिंह ने लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर शिकंजा कसने के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने का निर्देश दिया है, लेकिन उसका पालन होना मुश्किल ही दिख रहा है। सौ शय्या अस्पताल में डॉक्टर, नर्स को छोड़ कर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सिर्फ हाजिरी लग रही है।
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसको लेकर शासन गंभीर है, लेकिन चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी लापरवाह बने हैं। आला अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी वह राइट टाइम नहीं हो पा रहे हैं। चिकित्सकों की लेटलतीफी रोकने के लिए दो साल पूर्व सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल और सौ शैय्या अस्पताल में बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू की गई।
विज्ञापन

कुछ दिनों के बाद ही सीएमओ दफ्तर और जिला अस्पताल में यह व्यवस्था ठप हो गई। विभाग का कहना है कि मशीन में तकनीकी दिक्कत आ गई है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि डेढ़ साल से उसमें सुधार क्यों नहीं हुआ। दूसरी ओर मुख्यालय मार्ग सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में बायोमीट्रिक मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर, नर्स की नहीं बल्कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी लगती है। बायोमीट्रिक मशीन से सभी की हाजिरी लगनी चाहिए। अस्पतालों में कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर पर दर्ज की जाती है। जिला अस्पताल के समय से दो मिनट पहले तक पंचिग करना होता था। इससे यह सहूलियत होती है कि कर्मचारी समय से अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed