{"_id":"5d5edf2d8ebc3e6c350b4658","slug":"bhadohi-news-bhadohi-news-vns479518921","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान मसाला कारबारी के यहां छापा, पकड़ी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान मसाला कारबारी के यहां छापा, पकड़ी गड़बड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के एक पान मसाला वितरक पर टैक्स चोरी की गोपनीय सूचना के बाद बृहस्पतिवार को मिर्जापुर की विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारियों ने छापा मारा। लगभग चार घंटे तक चली जांच में अधिकारियों ने भारी मात्रा में खरीद फरोख्त के कागजात अपने कब्जे में लेने के साथ ही फौरी तौर पर दो लाख रुपये अर्थदंड भी वसूला।
काजीपुर रोड पर दोपहर दो बजे अचानक एक के बाद पहुंचे आधा दर्जन वाहनों को देख लोग सकते में आ गए। उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहन पान मसाला कारोबारी के प्रतिष्ठान के बाहर रुकने पर कारोबारी के यहां खलबली मच गई। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान में प्रवेश किया और छानबीन शुरू कर दी। जनपद के असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी संजय कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मिर्जापुर के ज्वाइंट कमिश्नर ओपी सिंह के निर्देशन में मिर्जापुर से टीम आई थी। बताया कि प्रतिष्ठान से भारी मात्रा में पान मसाला खरीद फरोख्त के कागजात जब्त करने के साथ प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी पकड़ी गई है। कारोबारी से फौरी तौर पर अर्थदंड के रूप में दो लाख रुपये भी जमा कराए गए हैं। इसके अलावा सोमवार तक 10.50 लाख रुपये और जमा करने का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कागजातों की जांच के बाद और सूचना प्राप्त हो सकेगी। हालांकि उन्होंने वितरक की पहचान देने से इंकार कर दिया। कार्रवाई में डिप्टी कमिश्नर वीपी सिंह, सहायक आयुक्त संतोष कुमार, अजय यादव, धर्मेंद्र कुमार, पकज कुमार सिंह भी शामिल थे।