फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Lok Sabha: Congress has won six times and BJP has won four times.

भदोही लोकसभा: छह बार कांग्रेस तो चार बार भाजपा को मिली है जीत

Sat, 16 Mar 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi Lok Sabha: Congress has won six times and BJP has won four times.
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट से सटी भदोही लोकसभा सीट पर भी राजनीतिक दिग्गजों की नजर है। आजादी के बाद से अब तक हुए चुनाव में यहां सबसे अधिक छह बार कांग्रेस तो चार बार भाजपा ने बाजी मारी है। बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त यहां से सर्वाधिक तीन बार, कांग्रेस के जान ए विल्सन, अजीज इमाम और सपा की फूलन देवी दो-दो बार सांसद चुनी गई। इस सीट पर ब्राह्मण और बिंद वोटर निर्णायक हैं, तो मुस्लिम संग पिछड़े मतदाता भी अहम भूमिका में रहते हैं। भदोही लोकसभा 2009 में हुए परिसीमन के पहले मिर्जापुर-भदोही संसदीय क्षेत्र के नाम से जानी जाती थी। परिसीमन के बाद भदोही की तीन और प्रयागराज की दो विधानसभा सीटों को मिलाकर भदोही संसदीय क्षेत्र बनाया गया। इसमें भदोही जिले की ज्ञानपुर, औराई और भदोही तथा प्रयागराज की प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा सीट शामिल हैं। भदोही लोकसभा क्षेत्र कुल वोटरों की संख्या 2009146 है। इसमें भदोही की तीन विधानसभा से 1208610 और प्रयागराज की दो विधानसभा क्षेत्र के 800536 वोटर हैं। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1129245 और महिला वोटरों की संख्या 879901 है। आजादी के बाद पहले चुनाव में 1952 से 57 तक कांग्रेस के जॉन एन विल्सन पहले सांसद चुने गए। अस्सी के दशक तक कांग्रेस का इस सीट पर दबदबा रहा। उसके बाद जनसंघ, लोकदल के प्रत्याशी जीते। 1990 से लेकर 2010 तक चुनाव एवं उप चुनाव में एक बार भाजपा और तीन-तीन बार सपा-बसपा ने बाजी मारी। 2014 में वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा से निर्वाचित हुए जबकि 2019 में भाजपा के रमेश चंद्र बिंद चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे। लोकसभा की पांच विधानसभाओं में ब्राह्मण और बिंद सबसे अधिक मतदाता है। इसके अलावा यादव, मुस्लिम भी अच्छी खासी संख्या में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed