फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Banks closed, 70% of ATMs empty; people left wandering.

Bhadohi News: बैंक बंद, 70 फीसदी एटीएम खाली, भटकते रहे लोग

Sun, 13 Sep 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Banks closed, 70% of ATMs empty; people left wandering.
ज्ञानपुर में खाली पड़ा यूनियन बैंक का एटीएम। संवाद
ज्ञानपुर। बैंककर्मियों की एक दिन की हड़ताल के बाद जिले में बैंकों की बंदी से शनिवार को शहर से लेकर गांव तक 70 फीसदी एटीएम खाली रहे। इससे उपभोक्ताओं को नकदी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने ग्राहक सेवा केंद्र तो कुछ ने दोस्तों से रुपये लेकर जरूरी काम निपटाए।
विज्ञापन

जिले में कुल 15 बैंकों की 134 शाखाएं हैं। इनमें 102 सार्वजनिक और बाकी प्राइवेट बैंक हैं। इन बैंकों के 66 एटीएम जिले में स्थापित हैं। नगरीय क्षेत्रों में 50 और ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे लेनदेन के लिए 16 एटीएम लगे हैं। बीते 11 सितंबर को बैंक कर्मियों की हड़ताल थी।
विज्ञापन

इसके चलते सभी सरकारी बैंकों में कामकाज ठप रहा। 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार रहा, इसके चलते बैंक बंद रहे। इससे जिले के अधिकांश एटीएम में रुपये ही खत्म हो गए। एटीएम में रुपये न होने और बैंक बंद होने कारण लोगों को परेशान होकर इधर-उधर घूमना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, 13 सितंबर को रविवार का अवकाश है। शनिवार को टीम ने ज्ञानपुर, गोपीगंज नगर में 15 एटीएम की पड़ताल की। ज्ञानपुर में एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा और गोपीगंज में एसबीआई और एक्सिस बैंक के एटीएम पर रुपये निकलते हुए मिले, जबकि बाकी एटीएम में नकदी संकट होने से सन्नाटा रहा। इससे जरूरी काम से आने वाले लोग रुपये नहीं निकलने से परेशान दिखे। एलडीएम अमित कुमार गुप्ता का कहना है कि बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण एटीएम पर नकदी की दिक्कत हुई। सोमवार से सारी व्यवस्था पटरी पर आ पाएगी। रविवार को कुछ एटीएम पर रुपये भिजवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed