बांग्लादेश में बिगड़े हालात, हिंदू परिवारों के साथ हो रहे अमानवीय हिंसक व्यवहार के विरोध में शुक्रवार की शाम विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। विहिप के जिलाध्यक्ष राम चंद्र पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने जो हिमाकत की है, उसको सजा उसे मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हिंदू कभी हिंसक नहीं होता, यदि उसे ललकारा जाए, तभी वह हिंसा पर उतारू होता है, जो कुछ भी बांग्लादेश में हो रहा है। उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस दाैरान नगर अध्यक्ष सौरभ चौरसिया, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश जायसवाल, विनीत बरनवाल, संजय जायसवाल, अरविंद मौर्या माैजूद रहे।