फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ASHA and Anganwadi workers will search for Dengue and Malaria patients.

Bhadohi News: डेंगू-मलेरिया के मरीज खोजेंगी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 28 Sep 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
ASHA and Anganwadi workers will search for Dengue and Malaria patients.
ज्ञानपुर। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एक अक्तूबर से 30 दिवसीय अभियान की शुरूआत होगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया सहित विभिन्न संक्रमित मरीजों की खोज करेंगी। इसकी जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दी जाएगी। यदि मरीज पॉजिटिव है तो डॉक्टर तुंरत उपचार शुरू करके सूचना सीएमओ कार्यालय में देंगे।
विज्ञापन

अभियान में जिले में कुल 1272 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा एएनएम और सुपरवाइजर शामिल हैं। सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टीमें गांव-गांव जाकर बुखार के मरीजों की सूची तैयार करेंगी। साथ ही लोगों को मच्छरों से बचाव, पानी को ढककर रखने और सफाई के प्रति जागरूक करेंगी। जिन घरों में बुखार के मरीज मिलेंगे, वहां सफाई के लिए विशेष रूप से कहा जाएगा। निकायों में अभियान के दौरान नालियों की सफाई, कूड़े का निस्तारण और जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर दवा डालने का काम नगर पंचायत और नगर पालिका की तरफ से किया जाएगा। स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि बरसात के बाद डेंगू-मलेरिया सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज मिलने शुरू हो जाते हैं। संक्रमण से संबंधित बीमारियां ज्यादातर गंदगी के कारण होती हैं। समय रहते मरीजों की पहचान करके उपचार शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में एलाइजा जांच होती है। इससे डेंगू का पता तुरंत चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed