फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arun became the president of LPG Distributors Association

Bhadohi News: अरुण बने एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष

Sun, 23 Jul 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Arun became the president of LPG Distributors Association
भदोही। नगर के चौरी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में शनिवार को एलपीजी वितरक संघ की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों का सर्वसम्मत से मनोनयन किया गया। अरुण कुमार मिश्र को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। डाॅ. विनोद कुमार सोनकर शास्त्री को संरक्षक बनाया गया। बैठक के बाद मनोनीत पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।संरक्षक ने नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि इम्तीयाज खां को उपाध्यक्ष, अजय सिंह और मनोज पाल को महासचिव, सुधीर गौतम को सचिव, राम सिंह को कोषाध्यक्ष, श्रीश सिंह को प्रवक्ता, कुंज बिहारी को संगठन मंत्री, इंद्रेश पांडेय को विधि सलाहकार और मौके यादव को मीडिया प्रभारी का भार सौंपा गया। नवमनोनीत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि मौजूदा दौर में एकजुट होकर ही संघर्ष किया जा सकता है। हम लोग इसी प्रकार से एकजुट रहकर अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढेंगे। आगामी 15 अगस्त को जिले भर में एक हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। विजय कुमार, राम प्रकाश, राम मिलन, सुरेश मिश्र, विजय कुमार, अंकित सिंह, सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed