फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After Aurai incident, officers created a web of rules, pandals stuck in limbo

Bhadohi News: औराईकांड के बाद अफसरों ने बुने नियम के जंजाल, अधर में फंसे पंडाल

Tue, 10 Oct 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
After Aurai incident, officers created a web of rules, pandals stuck in limbo
दुर्गोत्सव और रामलीला के आयोजक अफसरों की लेटलतीफी से परेशान है। दो सप्ताह से अनुमति के लिए तहसील से लेकर थानों तक चक्कर लगा रहे हैं। औराई तहसील के एक भी आयोजक को स्वीकृति नहीं मिली है। शारदीय नवरात्र शुरू होने में महज चार दिन बचे है। आयोजक पंडाल निर्माण को लेकर संशय में है। उनकी चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले की तीनों तहसीलों में कुल 662 दुर्गा पूजा पंडाल की स्थापना होती है। औराई अग्निकांड के बाद प्रशासन ने नियम में सख्ती की गई है। वहीं, कुछ थानों और तहसीलों में कर्मियों के मकड़जाल के कारण आयोजकों की दिक्कत बढ़ गई है। ज्ञानपुर तहसील में मंगलवार को कोइरौना थानाक्षेत्र से आए एक आयोजक ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पंडाल की अनुमति के लिए आवेदन किया। अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। सुजातपुर और धनापुर से आए आयोजक भी काफी चिंतित दिखे। औराई क्षेत्र में पांच दर्जन से अधिक बड़े और छोटे दुर्गा पंडाल बनाए जाते हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक रामलीलाओं का आयोजन होता है। हर बार आयोजन समिति को नवरात्र शुरू होने से दो-तीन दिन पहले ही परमिशन मिल जाता था। इस बार तहसील में 20 दुर्गा पूजा पंडाल और दो रामलीला के आयोजन के लिए आवेदन लटके हैं। विद्युत विभाग, अग्निशमन केंद्र, थाना और पुलिस क्षेत्राधिकार कार्यालय से एनओसी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में एडीएम कुंवर वीरेंद्र आर्य का कहना है कि औराई अग्निकांड के बाद सतर्कता बरती जा रही है। संबंधित विभागों से रिपोर्ट आने पर ही आयोजकों को अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed