फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Advocates expressed opposition

अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

Tue, 17 Mar 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 17 Mar 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Advocates expressed opposition
बार कौंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अविलंब पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और आरोपी पुलिसकर्मी को बर्खास्त नहीं किया गया तो अधिवक्ता राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को अधिवक्ता कामकाज ठप कर न्यायालय परिसर में नारेबाजी करने लगे।

अधिवक्ता हृदय नाथ तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे मामले में सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है। न्यायालय परिसर में अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या होने के बाद भी पुलिसकर्मी पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को मात्र दस लाख का मुआवजा देकर मामले को समाप्त करने में जुटी है, अधिवक्ता समाज इसको लेकर शांत नहीं बैठेगा।

 पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा के अलावा जिन अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है उसे वापस लिया जाए। कहा कि यदि अधिवक्ताओं की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


तो वे आंदोलन को तेज करने को विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रश्ाासन की होगी। विरोध जताने वालों में तेज बहादुर यादव, रामजीत पांडेय, स्वामीनाथ मिश्रा, गोपीचंद्र तिवारी,


हंसाराम शुक्ला, दीपक पांडेय, कृष्ण कुमार मालवीय, राहुल श्रीवास्तव, शशि पांडेय, सत्येंद्र सिंह, पुनीत पांडेय, संजय दूबे, अनिल शुक्ल, पंधारी लाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed