फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accountants engaged in elections, encroachment is happening everywhere

चुनाव में लगे लेखपाल, जगह-जगह हो रहा अतिक्रमण

Thu, 03 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accountants engaged in elections, encroachment is happening everywhere
सदर तहसील के लगभग 45 लेखपाल विधानसभा चुनाव में सुपरवाइजर बन गए हैं। व्यस्तता के कारण वे क्षेत्रों में समय नहीं दे पा रहे हैं। इस वजह से कई जगह अतिक्रमण की समस्याएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सदर तहसील के गोधना गांव में हाईवे के दक्षिणी किनारा स्थित तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करने के लिए लोग फावड़ा लेकर साफ-सफाई में व्यस्त रहे। शिकायतकर्ता अनुज कुमार ने बताया कि गोधना गांव में खाली पड़ी सरकारी जमीन का मामला अधिकारियों की नजर में है। बावजूद इसके अतिक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तरी छोर पर ढाबा, मंदिर, रिहायशी घर का निर्माण तेजी के साथ देखा जा रहा है। विपणन विभाग के गोदाम से सूफीनगर-जंगीगंज स्टेशन रोड के आस-पास हुए अतिक्रमण का मामला छह माह पूर्व तूल पकड़ने पर निवर्तमान तहसीलदार रहे देवेंद्र यादव की टीम ने पैमाइश कर नोटिस भी जारी कर चुकी है जिसका कोई असर नहीं है। तहसीलदार विजय कुमार यादव ने मामले में राजस्व विभाग की टीम से जांच कराकर अतिक्रमण को रोकवाने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed