{"_id":"66a2a9239c85967ced0097b4","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-on-the-southern-lane-of-the-highway-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-114688-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाईवे के दक्षिणी लेन पर सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाईवे के दक्षिणी लेन पर सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के सवरा गांव के पास वाराणसी प्रयागराज हाईवे के दक्षिणी लेन पर वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। अल सुबह हुई दुर्घटना के समय युवक सड़क पार कर घर जा रहा था। घटना के बाद उसे औराई सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्रावण मास में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। जिससे वाहनों का दबाव दक्षिणी लेन पर बढ़ गया है। इससे हादसों में भी इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे कोतवाली के कैयरमऊ गांव निवासी परमानंद उर्फ महेंद्र सरोज (34) पुत्र जगत सरोज राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल टेंट हाउस का काम करता था।
रोज की भांति सुबह करीब पांच बजे भोर में रोड पार कर घर जा रहा था। इसी बीच वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें घर जा रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी होने के बाद औराई कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक को चार लड़की व एक लड़का हैं। मृतक की पत्नी अनीता देवी दहाड़े मारते हुए बेहोश हो जा रही थी। मृतक ही घर में कमाने वाला था और टेंट हाउस का काम करता था।
विज्ञापन
चार दिन में पांच हादसे
हाईवे के उत्तरी लेन को बीते सोमवार से कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। इसके बाद से अब तक चार हादसे हो चुके हैं। जिसमें तीन घायल और एक की मौत हो चुकी है। हाईवे किनारे रह रहे तमाम लोगों को सड़क किनारे रहने की आदत बनी है। जिससे हादसे का भी डर बना है। उत्तरी लेन आरक्षित होने के बाद से अब तक एक कौलापुर, एक सूफीनगर एक महराजगंज और एक औराई के पास हादसा हो चुका है।