फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A truck full of animals overturned, hanging from the railing of the bridge

पशुओं से भरा ट्रक पलटा, पुल की रेलिंग से लटका

Mon, 14 Mar 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
A truck full of animals overturned, hanging from the railing of the bridge
भदोही कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में मोरवा पुल पर शनिवार की रात में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग अच्छा था कि ट्रक पुल की रेलिंग में फंसकर नदी में नहीं गिरा। ट्रक में गोवंशीय पशु लादे थे। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से पशुओं को बाहर निकाला। पता चला कि 14 मर चुके थे और 28 ठीक थे। सभी को पास के गोवंश आश्रय स्थल में रख दिया गया। इस दौरान सुबह आठ बजे से नौ बजे तक एक घंटे औराई-भदोही मार्ग जाम रहा। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

सुबह कुछ लोग शौच के लिए नदी की तरफ जा रहे थे तो मोरवा नदी पुल पर एक ट्रक रेलिंग के सहारे लटका दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची भदोही थाने और रजपुरा चौकी पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ट्रक को किसी तरह से सुरक्षित खिंचवाया। जब ट्रक सड़क पर खड़ा कराकर उपर लगी तिरपाल हटायी तो उसमें क्रूरता पूर्वक बांधे गए गोवंश मिले। उनकी संख्या 42 मिली। जब निकाला गया तो 14 पशुओं की मौत हो चुकी थी। उधर, ट्रक के चालक और खलासी दोनों वहां से फरार हो चुके थे। ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रजपुरा चौकी प्रभारी अजय राय ने बताया कि 42 पशुओं में 14 मर चुके थे। कुछ को हल्की चोट आई थी तो पशु डॉक्टरों से इलाज करा दिया गया। पास के पशु आश्रय स्थल में रखवा दिया गया। मौके पर नायब तहसीलदार, भदोही थाने के प्रभारी निरीक्षक भी पहुंचे थे। उधर, जहां 14 पशुओं के मौत का मामला प्रकाश में आया तो आस-पास के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाना शुरू कर दिया। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों से होते हुए पशुओं से लदे वाहन रात के अंधेरे में गुजर जाते हैं और पुलिस को भनक तक नहीं लगती। प्रयागराज की सीमा से प्रवेश करने के बाद हाइवे पर गोपीगंज, औराई भदोही थाना पड़ता है। यदि ट्रक पलटा न होता तो सभी 42 पशु सीधे वध के लिए चले जाते। कई बार छोटे वाहनों को पकड़कर पुलिस अपनी ही पीठ अपने हाथ से थपथपा लेती है। ट्रक के नंबर के आधार पर तस्करों को पकड़कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed