फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A population of 10 thousand is facing drinking water crisis for four days.

Bhadohi News: चार दिनों से पेयजल संकट से जूझ रही 10 हजार की आबादी

Fri, 01 Mar 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
A population of 10 thousand is facing drinking water crisis for four days.
चौरी। स्थानीय बाजार में पिछले चार दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप होने से हाय तौबा मची है। जल जीवन मिशन ग्रामीण पेयजल योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए जगह-जगह सड़कों की खुदाई से पेयजल की पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते पिछले चार दिनों से करीब दस हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा रहे। ग्रामीण अंचल में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन ग्रामीण पेयजल योजना के तहत हो रहे काम से नई परेशानियां खड़ी हो रही हैं। बेतरतीब खुदाई से कहीं सड़क खराब हो रही है, तो कहीं नाली टूट रही है। चौरी बाज़ार में पेयजल की पाइप लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे राजकीय नलकूप चकभुईधर से जुड़े चकभुईधर, कोल्हड़, माधोरामपुर, जमुआ की करीब 10 हजार से अधिक आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed