{"_id":"5c4361ffbdec22735a793bdb","slug":"91547919871-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यसमिति की बैठक भदोही में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यसमिति की बैठक भदोही में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। शनिवार को श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज में हुई भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जनहित में कराए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही पार्टी की ओर से जनता की समस्याएं हल करने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था व्यक्त की गई।
मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से आर्थिक आधार पर सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक फैसला है। इतना ही नहीं जीएसटी को लेकर जो लोग अब तक केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे थे, सरकार ने छोटे व्यापारियो को राहत देकर उन्हें चुप करा दिया है।
सांसद ने कहा कि विपक्षी दल जीएसटी को लेकर अब तक व्यापारियों में गलतबयानी करते आ रहे थे। केंद्र सरकार ने धीरे- धीरे व्यापारियों के साथ ही आम जनता के लिए भारी राहत देकर इसे बेहद आसान बना दिया है। विशिष्ठ अतिथि व जिला प्रभारी संजय राय ने जनपद के 1293 बूथों के मनोनीत पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पार्टी का रीढ़ बताया। कहा कि भाजपा देश के धरोहरों और संस्कृति को बरकार रखने के प्रति गंभीर है।
विज्ञापन
कहा गया कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से विभिन्न स्तरों पर हो रहे सम्मान के क्रम में सैनिक सम्मान हो चुका है। अब मंडल स्तर के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।
बैठक में लोगों को निर्देशित किया गया कि 24 जनवरी व 27 फरवरी को सबको बूथ स्तर पर पीएम मोदी के मन की बात सुनना और सुनाना है। इसके अलावा पार्टी की ओर से होने वाले अन्य आयोजनों पर भी चर्चा कर सहभागिता की अपील की गई। बैठक में ज्ञानपुर बर्निग वैन हादसे में मृत तीनों बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने की। इस मौके पर डा.पूर्णमासी पंकज, रमेश चंद्र मिश्र, शैलेंद्र दूबे, सपना दूबे, मदनलाल बिंद, दिलीप गुप्ता, लालता सोनकर, प्रदीप सिंह, रोहित पांडेय, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, रेनू पांडेय, शिवशंकर यादव, प्रिंस गुप्ता, गोरेलाल पांडेय, रजनीश पांडेय, टंकी गुरु, शेषनरायण पाठक, बाल दत्त पांडेय, महेंद्र पांडेय, राजीव मोदनवाल आदि मौजूद रहे।