फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मनरेगा में गड़बड़ी

मनरेगा में गड़बड़ी

Thu, 03 Jan 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा में गड़बड़ी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में अधिक धन खर्च करने वाली जिले की 60 ग्राम पंचायतों की जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ने जांच के लिए 30 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इससे संबंधितों की बेचैनी बढ़ गई है।

बेरोजगार ग्रामीणों को अपने गांव में रोजगार मुहैया करने के मकसद से केंद्र सरकार मनरेगा योजना चला रही है। इसमें सबको 100 दिन के काम की गारंटी दी जाती है। योजना में नाली, खड़ंजा निर्माण, तालाब की खुदाई समेत कई कार्य कराए जाते हैं। जिले की 561 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम कराया जाता है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले के छह ब्लॉकों की 60 ग्राम पंचायतों ने मानक से अधिक धन खर्च कर दिया। यह मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के कान खड़े हो गए। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी 60 गांवों की जांच का निर्देश देते हुए सत्यापन के लिए 30 अधिकारियों की टीम लगा दी। इसमें अभोली ब्लॉक के नीबी, वीरभद्रपट्टी, दानूपुर पश्चिम पट्टी, मिश्राइनपुर, अमिलहरा, श्रीपुर, मकनपुर रोही, कुड़वा, नागमलपुर, सरायहोला, औराई में चकापुर, उमरहा, बनवारीपुर, उपरौठ, गिर्दबड़गांव, अमवामाफी, बनौली, बरजी कला, कैयरमऊ, हथियाडीह गांव शामिल हैं। इसी तरह भदोही ब्लॉक में उमरी, शेरवा, पिपरिस, बढाउन, रयां समेत 10 गांव शामिल हैं। ऐसे ही डीघ, ज्ञानपुर और सुरियावां ब्लॉक के 10-10 गांवों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed