फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अभोली ब्लॉक के लिए जमीन का हुआ अधिग्रहण

अभोली ब्लॉक के लिए जमीन का हुआ अधिग्रहण

Sat, 23 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
अभोली ब्लॉक के लिए जमीन का हुआ अधिग्रहण
ज्ञानपुर। अभोली ब्लॉक कार्यालय के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई। डीएम विशाख जी ने भूमि अधिग्रहीत कर आदेश जारी किया। ब्लॉक निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था आरईएस को नामित करने के साथ नया स्टीमेट तैयार करने के लिए कहा गया। डेढ़ दशक से 47 लाख रुपये डंप पड़े हैं। नए स्टीमेट में आंकड़ा पांच से छह करोड़ तक पहुंच सकता है। 1994 में जनपद सृजन के बाद जिले में छह ब्लॉकों का गठन किया गया। सभी ब्लॉकों का धीरे-धीरे नया भवन बन गया, लेकिन अभोली ब्लॉक का अपना खुद का भवन नसीब नहीं हो सका। करीब दो दशक से ब्लॉक किराए के भवन में ही चल रहा है। 2002 में ब्लॉक के लिए 47 लाख आया, लेकिन जमीन न मिलने से वह पैसा प्रशासन के पास ही पड़ा रहा। प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर जमीन देखी गई, लेकिन विवाद के चलते काम आगे नहीं बढ़ सका। तीन माह पूर्व प्रशासन सक्रिय हुआ तो अभोली गांव में खाली जमीन मिली। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, एसडीएम आशीष कुमार समेत अन्य राजस्व विभाग के अफसरों नेे जमीन की पड़ताल कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी। डीएम ने अभोली गांव के गाटा संख्या 891 में छह बीघे जमीन को अभिलेखों में अधिग्रहीत किया। 2002 की महंगाई के अनुसार ब्लॉक कार्यालय निर्माण के लिए 47 लाख का बजट मिला था जबकि डेढ़ दशक के बाद सामान के दाम तीन से चार गुना तक अधिक हो गए हैं। ब्लॉक भवन निर्माण के लिए नया स्टीमेट तैयार कराने के लिए कार्यदायी संस्था आरईएस को निर्देशित किया गया है। एजेंसी से जुड़े एक अवर अभियंता की मानें तो वर्तमान समय में ब्लॉक कार्यालय और भवन निर्माण पर करीब पांच से छह करोड़ तक का खर्च आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed