Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health ATM machine in the room, testing facility locked

Bhadohi News: कमरे में हेल्थ एटीएम मशीन, जांच पर ताला

Wed, 18 Nov 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Health ATM machine in the room, testing facility locked
बंद पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन। संवाद - फोटो : Archive
जिले में तीन चार स्थानों पर हेल्थ एटीएम मशीन की सुविधा है। सीएचसी, पीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीनें कमरे में खराब हो रही हैं। इससे लालानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम मशीन ऑपरेशन थियेटर के एक कमरे में बंद करके रखी गई है, जो कागज पर इंस्टॉल है। यहां कमरे की चाबी लेकर स्वास्थ्यकर्मी गायब है। डीघ सीएचसी पर एक सप्ताह से केमिकल न होने के कारण एटीएम मशीन से जांच नहीं हो पा रही है। वहीं औराई सीएचसी पर तीन महीने पहले ही गिर्दबड़गांव पीएचसी की मशीनें आई हैं, जो अभी तक इंस्टॉल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हमारी टीम ने शनिवार को जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्र डीघ, लालानगर, गिर्दबडगांव पर लगी हेल्थ एटीएम मशीनाें की स्थिति की पड़ताल की। डीघ में केमिकल न होने के कारण सप्ताह भर से मशीन से जांच व्यवस्था ठप है, जबकि लैब में जांचें की जा रही हैं। वहीं, गिर्दबड़गांव पर जब टीम पहुंची, तो पता चला कि यहां की मशीन तीन महीने पहले तत्कालीन सीएमओ डॉ. एसके चक के निर्देश पर औराई सीएचसी भेजी गई है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। लालानगर पीएचसी पर हेल्थ एटीएम मशीन पिछले कई महीनों से एक कमरे में बंद है। कमरे की चाबी एक स्वास्थ्यकर्मी के पास हैं। डॉक्टर विरेंद्र मौर्य शनिवार को केंद्र पर नहीं मिले। यह मुख्यालय पर निवास भी नहीं करते हैं। मिर्जापुर से आते-जाते हैं। पड़ताल के दौरान एलटी भानू प्रताप, स्वीपर सुनील कुमार और स्वास्थ्यकर्मी अर्चना मौके पर नहीं मिलीं। वहां तैनात कर्मचारी बताए कि आज नहीं आए हैं।
विज्ञापन


--------------
इनसेट:
हेल्थ एटीएम से 34 प्रकार की होती हैं जांचें

जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर लगी हेल्थ एटीएम मशीन लगी है। इससे करीब 34 प्रकार की जांचें होती हैं। इसमें लंबाई, वजन, ऑक्सीजन, तापमान, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, विजन टेस्ट, ब्लड शुगर, एचबीए1सी, बीएमआई, बॉडी फैट, बॉडी वॉटर, बोन मास, मसल्स, प्रोटीन, बीएमआर, हेल्थ स्कोर और लिपिड प्रोफाइल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

प्रतिक्रिया:
मेरी बेटी सुनैना, अंशिका, सोनम व बेटे अनुज को सर्दी जुकाम की समस्या होने पर लालानगर पीएचसी पर दवा लेने आया हूं। दवा तो मिल गई है, लेकिन यहां कोई हेल्थ एटीएम मशीन भी है। इसके बारे में अब तक जानकारी ही नहीं है। अगर मशीन है तो उसका लाभ मिलना चाहिए। - सभाजीत सरोज निवासी नेवादा।

---------
लालानगर में सुविधाएं हैं, लेकिन मरीजों को मिलती नहीं है। शनिवार को दवा लेने आए, कई दिनों से बुखार आ रहा था, डॉक्टर नहीं थे, किसी अन्य स्वास्थ्यकर्मी ने दवा देकर छोड़ दिया। -- श्याम मुरत निवासी कोईलरा।


------------
वर्जन
लालानगर पीएचसी की शिकायत पहले भी मिल चुकी है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। हेल्थ एटीएम कक्ष में ताला क्यों लगा है, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी गायब क्यों रहे। इसका जवाब मांगा जाएगा। डीघ में क्या समस्या है, उसे तुरंत दूर किया जाएगा। - डाॅ. ओपी शुक्ला, सीएमओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed