Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traders should receive compensation in the event of a fire: Kanchhal

आग लगने पर व्यापारियों को मिले क्षतिपूर्ति : कंछल

Wed, 18 Nov 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traders should receive compensation in the event of a fire: Kanchhal
ज्ञानपुर में पूर्व सांसद व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : Archive
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह स्वास्थ्य बीमा और प्रतिष्ठान में आग लगने पर एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी जाए। सरकार की ओर से वसूले जाने वाले ब्याज को 18 से घटाकर 9 फीसदी की जाए। विद्युत और गृहकर की वाणिज्यिक दरों को घरेलू दरों के बराबर किया जाए।
विज्ञापन

वह मंगलवार को जिले में पहुंचे। ज्ञानपुर नगर में जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग बढ़ने से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। कहा कि व्यापारी प्रतिवर्ष अरबों रुपये का कर सरकार को देते हैं, जिससे देश की योजनाएं चलती हैं, लेकिन उनके हित पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि एक देश-एक चुनाव, एक देश-एक टैक्स की तर्ज पर एक दुकान-एक लाइसेंस की व्यवस्था लागू की जाए। सभी विभागों के लाइसेंस 10 वर्ष का शुल्क लेकर आजीवन किया जाए। मनमानी गृहकर वृद्धि पर रोक लगाकर इसे केवल 10 फीसदी तक सीमित किया जाए। पटरी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें व्यवस्थित स्थान देने की मांग की गई है। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की सामान्य मृत्यु पर 50 लाख रुपये की सरकारी सहायता देने की भी मांग की गई है। इस मौके पर अशोक कुमार, रमेश पासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed